भागलपुर, अगस्त 30 -- लखीसराय से मनीष सामाजिक सरोकारों तथा दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिवक्ता रवि कुमार को प्रतिष्ठित 'अष्टावक्र अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना में आयोजित 26वें बिहार अवार्ड सेरेमनी 2026 के दौरान प्रदान किया गया। रवि कुमार को यह सम्मान दिव्यांगजनों के लिए किए गए बहुआयामी कल्याणकारी कार्यों, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनके सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। वह वर्तमान में विधि के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से एलएलएम की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में द इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में ...