लखीसराय: दलहनी फसलों की उन्नत खेती और कीट प्रबंधन की किसानों को दी जानकारी
भागलपुर, अगस्त 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट आत्मा, लखीसराय के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा कुंदन कुमार की अध्यक्षता में दलहनी फसलों की उन्नत खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), हलसी के वैज्ञानिकों ने किसानों को दलहनी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को दलहनी फसलों की उन्नत किस्मों के चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज के उपयोग, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, उचित सिंचाई और फसल प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान करने तथा समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) के माध्यम से इनके प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.