भागलपुर, जून 16 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नगर परिषद के सफाईकर्मियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी नगर परिषद के नगर भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। धरना स्थल इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सफाईकर्मियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, वेतन वृद्धि और सेवा का नियमितीकरण शामिल है। मजदूरों ने नगर परिषद प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से मांगों को लेकर आवेदन और ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। यह भी पढ़ें- तीन सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का उनकी समस्याओं के समाधान के ल...