लखीसराय: तिरंगे में लिपटा अशोकधाम का विशाल शिवलिंग, भक्ति के साथ दिखा राष्ट्रप्रेम
भागलपुर, अगस्त 16 -- लखीसराय से मनीष सावन माह के दौरान अशोकधाम मंदिर में इस बार भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का भी अनूठा संगम देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का विशाल शिवलिंग तिरंगे से लिपटा नजर आया, शिवलिंग को तीन रंग के चंदन से सजाया गया था। तिरंगे से सजे शिवलिंग को देखकर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में देशभक्ति का भाव भी देखने को मिला। सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोकधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालु तिरंगे से सजे विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम का इजहार करते हुए आगे बढ़ रहे थे।श्रद्धालुओं ने कहा कि अशोकधाम में एक ही स्थान पर भगवान शिव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.