लखीसराय: ताला तोड़कर सिलाई मशीन व कपड़े ले गए चोर, गश्ती बढ़ाने की मांग
भागलपुर, अप्रैल 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाबा गली, वार्ड संख्या 25 स्थित किऊल नदी किनारे एक गोदाम में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चॉइस टेलर के संचालक उदय राम के गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली। चोरी गए सामान में ग्राहकों के सिलाई के लिए रखे कपड़े, दो सिलाई मशीनें और करीब दो हजार रुपये नकद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम में ताला और छिटकनी लगी हुई थी, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मदन कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.