लखीसराय: तत्काल टिकट की अव्यवस्था, सुबह 3 बजे से लगती है कतार, नंबर सिस्टम से यात्री परेशान
भागलपुर, मई 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट पाने की होड़ यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। टिकट काउंटर खुलने से कई घंटे पहले ही लोग सुबह करीब 3 बजे से लाइन में लगना शुरू कर देते हैं, ताकि उन्हें पहले टिकट मिल सके। बढ़ती भीड़ और जल्द टिकट पाने की होड़ के बीच स्टेशन परिसर में एक पुरानी और अनौपचारिक व्यवस्था आज भी जारी है, जिससे आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई लोग टिकट काउंटर के पास एक कागज पर अपना नाम-पता लिखकर या ईंट के सहारे नंबर लगाकर अपनी जगह सुरक्षित कर लेते हैं। बाद में समय आने पर वे उसी नंबर के आधार पर लाइन में खड़े होने का दावा करते हैं। इस व्यवस्था के कारण समय पर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.