भागलपुर, जून 26 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभागार कक्ष में नशीली ड्रग्स के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।आयोजित कार्यक्रम में न्यायमंडल के माननीय न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ शपथ ली। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News लखीसराय: स्कूल में वि...