भागलपुर, मार्च 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के बायपास स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को डीजे संचालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए डीजे संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान डीजे पर लगी पाबंदी और उससे उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक के कारण सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संघ के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से डीजे संचालन उनका मुख्य व्यवसाय रहा है, लेकिन प्रतिबंध के चलते वे आर्थिक रूप से परेशान हैं। कई संचालकों ने बताया कि उनकी उम्र अब अन्य रोजगार शुरू करने के अनुकूल नहीं रह गई है, ऐसे में सरकार को उनकी स्थिति पर गंभीरता से विचा...