भागलपुर, जनवरी 4 -- लखीसराय।एक प्रतिनिधि कड़ाके की ठंड से गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी अभिषेक पटेल द्वारा लगातार सराहनीय पहल की जा रही है। ठंड की शुरुआत के साथ ही वे प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। इस मानवीय प्रयास के तहत केवल कंबल ही नहीं, बल्कि लाचार और बेसहारा लोगों को चुड़ा-तिलकुट का भोजन, कुछ नगद राशि भी प्रदान की जा रही है, ताकि वे ठंड के इस कठिन समय में कुछ हद तक राहत महसूस कर सकें। समाजसेवी अभिषेक पटेल ने बताया कि समाज के सबसे गरीब और उपेक्षित तबके के लोग ठंड में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इन्हीं लोगों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष नगर परिषद की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता था, लेकिन इस वर्ष अब तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.