भागलपुर, अगस्त 9 -- लखीसराय। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18181 के जेनरेटर कोच से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। इस दौरान मौके से तीन शराब तस्करों को भी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ​गुप्त सूचना के आधार पर किऊल आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई का विवरण आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन अधीक्षक किऊल से ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव की अनुमति ली और दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। ट्रेन के किऊल स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने आगे स्थित जेनरेटर कार को खुलवाकर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान जेनरेटर कोच में बैग और झोले के साथ सवार तीन...