लखीसराय: टोटो चालकों की मनमानी से शहर में बढ़ी जाम की समस्या
भागलपुर, मई 10 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर में टोटो चालकों की मनमानी पर अब तक लगाम नहीं लग पा रही है। यातायात पुलिस की लगातार सख्ती, हिदायत और कार्रवाई के बावजूद कई टोटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर यात्री चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, पुरानी बाजार, विद्यापीठ चौक और अन्य व्यस्त इलाकों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोटो चालक जहां-तहां वाहन रोक देते हैं। कई बार बीच सड़क पर ही टोटो खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं, जिससे पीछे चल रहे छोटे-बड़े वाहन रुक जाते हैं। वाहन चालकों द्वारा लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद कई चालक टोटो हटाने में लापरवाही बरतते हैं। इसका असर यह होता है कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.