भागलपुर, अप्रैल 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के नया बाजार से किऊल जाने वाले जुगाड़ पुलिया के पास इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। पुल के नीचे जमा कचरे का अंबार न केवल इलाके की सुंदरता को बिगाड़ रहा है, बल्कि यहां से गुजरने वाले हजारों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आसपास के दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं द्वारा कचरा निर्धारित स्थल पर डालने के बजाय इधर-उधर फेंक दिए जाने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद द्वारा इस स्थान की दो बार सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सफाई के कुछ ही दिनों बाद फिर से वहीं कचरे का ढेर लग जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि समस्या केवल सफाई की नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी की भी है। दुकानदारों की लापरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.