लखीसराय: जागृति स्कीम 2025 के तहत बच्चों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
भागलपुर, मई 21 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य को लेकर गुरुवार को थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जागृति स्कीम 2025-पॉक्सो एक्ट के तहत सुरक्षित बचपन और सुरक्षित भविष्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विशाल कुमार ने की। इस दौरान जिले में बच्चों से संबंधित बढ़ते अपराध, बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं तथा उनकी सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तैयार करना बेहद जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों की पहचान गोपनीय रखी जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.