भागलपुर, अगस्त 23 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर अशोक धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में हुई ब्रीफिंग में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी हरिवंश राम, सिविल सर्जन, नगर परिषद पदाधिकारी प्रभात रंजन, यातायात डीएसपी अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की समस्या या भ्रम की स्थिति में तत्काल वरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। यह भी प...