भागलपुर, जुलाई 10 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चोरी के मोबाइल फोन और एक टूटे हुए कवर में रखी पीले धातु जैसी एक जोड़ी कान की बाली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। शुक्रवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षक प्रभारी, झाझा पोस्ट के आदेशानुसार किऊल स्टेशन क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल किऊल पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षी राजेंद्र कुमार यादव, अपराध आसूचना शाखा दानापुर के बीरेंद्र कुमार दुबे तथा अन्य कर्मी चोरी की रोकथाम के लिए स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। सु...