भागलपुर, अगस्त 21 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कजरा, एक संवाददाता। आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत में शामिल चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले करीब 20 दिनों में चीनी के भाव में लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दाम से उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदार भी हैरान हैं। त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले चीनी की कीमत बढ़ने का सीधा असर मिठाई और इससे तैयार होने वाले अन्य खाद्य पदार्थों पर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Siwan News पंद्रह दिन में बढ़ गया चीनी का भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम रक्षाबंधन समेत अन्य पर्व नजदीक होने के कारण मिठाई की मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में चीनी महंगी होने से मिठाई की लागत बढ़ना तय मान...