लखीसराय: चानन थाना की एसआई प्रियंका कुमारी बनीं डीएसपी, क्षेत्र में खुशी की लहर
भागलपुर, जून 21 -- चानन, लखीसराय से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट चानन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीपीएससी द्वारा घोषित परिणाम में उन्होंने 2652वीं रैंक प्राप्त की है। प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि से चानन थाना परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। उनकी सफलता पर चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, समाजसेवी कुमार आशुतोष, एसआई राजेश कुमार अकेला, शंकर साहू, नीतीश कुमार, मनोज कुमार, पवन बिंद, धुरी दास सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हलसी के बीडीओ बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.