लखीसराय: घरेलू कलह में वृद्ध महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
भागलपुर, मई 19 -- लखीसराय से संतोष कुमार की रिपोर्ट कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित लाली पहाड़ी बस्ती में मंगलवार को घरेलू कलह से परेशान वृद्ध महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी पारिवारिक विवाद को लेकर वृद्ध महिला मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी। इसी बीच उसने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। काफी प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.