भागलपुर, मार्च 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग और संभावित कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभाकर कुमार ने शहर के विभिन्न गैस गोदामों और गैस एजेंसियों के इंचार्ज के साथ समीक्षा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए और किसी भी प्रकार से इसका व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दुकानदार या व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपय...