भागलपुर, मार्च 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति मुंगेर दिवाकर लाल की अध्यक्षता में बिजली आपूर्ति अवर परमंडल लखीसराय, सूर्यगढ़ा और बरहिया में राजस्व से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना, राजस्व संग्रहण में वृद्धि करना, लंबित बकाया की वसूली तेज करना तथा बिजली चोरी और अनधिकृत उपभोग पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में बिलिंग और भुगतान का प्रतिशत अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। इस पर विद्युत अधीक्षण अभियंता ने सभी बिलिंग एजेंसियों और बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिलिंग प्रक्रिया समयबद्ध, सटीक और त्रुटिरहित तरीके से की जाए, ताकि...