भागलपुर, अप्रैल 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट गो संरक्षण और संवर्धन को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भारतीय गौवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मौनी बाबा आश्रम में आयोजित हुई, जिसमें झारखंड एवं दक्षिण बिहार प्रांत के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एवं गौ रक्षा विभाग के अखिल भारतीय सह प्रमुख केशव राजू ने की। इस दौरान पटना क्षेत्र के प्रमुख अधिवक्ता शशांक शेखर, क्षेत्र प्रमुख त्रिलोकी नाथ बागी, क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गौ रक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें गौ हत्या पर रोक, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग, गौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.