भागलपुर, अगस्त 21 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कजरा। कजरा थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए उरैन गांव निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के उरैन गाँव निवासी मुन्नी लाल महतो के पुत्र मुकेश कुमार एवं स्वर्गीय धानो महतो के पुत्र मुन्नीलाल महतो के रूप में हुई है। इस संबंध में कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही ह...