भागलपुर, मार्च 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। विभिन्न घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किए। सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर नए-नए ध्वज लगाते दिखे, जिससे पूरा क्षेत्र भगवा रंग में सराबोर हो गया। चारों ओर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बांस के डंडों पर भगवा पताका बांधकर उसे सिंदूर और घी से पूजित कर स्थापित करते नजर आए। इस दौरान विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। हर गली-मोहल्ले में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिरों में भी वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.