भागलपुर, दिसम्बर 4 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लखीसराय थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया। करीब 15 दिन पहले गांव में एक गीदड़ ने आतंक मचाते हुए कई छोटे-बड़े पशुओं पर हमला किया था। इस घटना में कई पशु घायल हुए और कुछ की मौत भी हो गई थी। इसी क्रम में बभनगामा निवासी नवीन सिंह की एक गाय को भी गीदड़ ने काट लिया था। जिससे उसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई। वहीं बछड़े को सुरक्षात्मक टीका लगाया गया था। लगभग दो सप्ताह बाद बुधवार को नवीन सिंह के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में जिस गाय के दूध का उपयोग प्रसाद बनाने में किया गया था। वह गाय भी बुधवार की शाम असामान्य व्यवहार करने लगी। चिकित्सकों द्वारा जांच में आशंका जताई गई कि वह गाय भी पूर्व में गीदड़ के हमले का शिकार रही होगी। देर शाम उसकी भी मौत हो गई। जब यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.