भागलपुर, जुलाई 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। छात्रों को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आ...