भागलपुर, मार्च 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में रविवार को खेलने के दौरान सात वर्षीय बच्चे को सांप काटने से जख्मी होने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से परिजन ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान बरतारा गांव निवासी धर्मवीर मांझी के सात वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि सन्नी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ी के अंदर छिपे सांप ने काट लिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े और घटना की जानकारी उन्हें दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में काफी सुधार है और जान का कोई खतरा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.