लखीसराय: केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय में कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को
भागलपुर, अप्रैल 15 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 में नामांकन हेतु प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 9 में कुछ सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए इच्छुक विद्यार्थियों से 02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र वितरित किए गए और जमा भी लिए गए। प्राचार्य एचएस मीणा ने बताया कि प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 20 अप्रैल 2026 सोमवार को सुबह 10:00 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अभ्यर्थियों को समय से पूर्व विद्यालय पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश परीक्षा में कुल 100 अंकों का एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा, जिसमें कक्षा 8 स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.