लखीसराय: कूड़ा डंपिंग के विरोध में मुहल्लेवासियों का श्रमदान
भागलपुर, मई 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट शहर के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-06 स्थित धर्मराजचक मोहल्ले में शिक्षण संस्थान और मंदिर के समीप कूड़ा फेंके जाने का विरोध अब स्थानीय लोगों के आंदोलन का रूप लेने लगा है। मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए श्रमदान कर कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटाकर उस स्थान को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी संजय प्रजापति ने पहले ही नगर परिषद में आवेदन देकर मंदिर और शिक्षण संस्थान के पास कूड़ा फेंके जाने पर आपत्ति जताई थी। आवेदन में चेतावनी भी दी गई थी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग स्वयं पहल करने को बाध्य होंगे। आरोप है कि आवेदन के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.