भागलपुर, मई 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुर्की वारंटी मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई पिपरिया थाना कांड संख्या 17/10 के तहत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार, पिता सुंदर साव तथा अमृत साव, पिता डोमन साव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पिपरिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था, जिसके आलोक में पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। विशेष अभियान के दौरान पिपरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ...