भागलपुर, अगस्त 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्री सामानों की चोरी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग को चोरित मोबाइल के साथ निरुद्ध किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस की जांच कार्रवाई आरपीएफ किऊल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार तथा राजकीय रेल थाना किऊल के प्रभारी और पुलिस बल द्वारा गुरुवार सुबह स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 6:10 बजे एक नाबालिग संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और यात्रा संबंधी टिकट भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से वीव...