भागलपुर, दिसम्बर 19 -- खीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल से पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर लगातार दूसरे दिन भी घने कुहासे का असर देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह से ही पूरे इलाके में कुहासे की चादर छाई रही, जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई और ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाना पड़ा। इसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा और कई प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। पटना की ओर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटा 5 मिनट विलंब से चली, जबकि झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर 3 घंटे की देरी से किउल स्टेशन पहुंची। राजेंद्र नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट विलंब से चली, वहीं पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी करीब 10 मिनट की देरी से संचालित हुई। लगातार विलंब के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किउल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.