लखीसराय: किऊल को दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात, रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू
भागलपुर, मार्च 29 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों को अब नई सौगात मिली है। रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (17433/17434) को स्थायी रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे किऊल सहित लखीसराय और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन बिहार की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जो नेपाल सीमा के पास स्थित रक्सौल स्टेशन से सीधे आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिरुपति तक जाएगी। इससे पहले इस रूट पर 07051/52 नंबर की स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी, जिसे अब नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। नई ट्रेन के संचालन से किऊल, लखीसराय और पूर्वी बिहार के हजारों यात्रियों को दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.