भागलपुर, अप्रैल 26 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कार्यालय में पार्टी के पूर्व जिला सचिव व जननेता काॅ. सरयुग प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अरुण वर्मा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कॉ. सरयुग प्रसाद के संघर्षमय जीवन और उनके योगदान को विस्तार से याद किया। बताया गया कि वे जीवनभर गरीबों, मजदूरों, किसानों और फुटपाथी व्यवसायियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। एक साधारण मजदूर परिवार में जन्मे सरयुग प्रसाद ने समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में निरंतर लड़ाई लड़ी। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त कम्युनिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए उन्होंने पुराने मुंगेर जिले में संगठन को मजबूत किया। जिले के विभाजन के बाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.