भागलपुर, जून 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में शुक्रवार की रात मुहर्रम का पर्व परंपरागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देर रात तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न अखाड़ों एवं ताजिया समितियों की ओर से मातमी जुलूस निकाले गए। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। यह पर्व खुशी का नहीं, बल्कि करबला के शहीदों, विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर माना जाता है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-04-ताजिया जुलूस में करतब दिखाने के दौरान दो दर्जन से अधिक जख्मी इसी कारण जुलूसों में मातम, पा...