लखीसराय: कड़ी धूप में जनगणना ड्यूटी से शिक्षक परेशान
भागलपुर, मई 17 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ताजा जारी विभागीय पत्र के अनुसार शिक्षकों को जनगणना कार्य विद्यालय अवधि से पहले या बाद में करने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों को अतिरिक्त समय में घर-घर जाकर सर्वे और जनगणना कार्य करना पड़ रहा है, जिससे उनकी कठिनाइयां बढ़ गई हैं। शिक्षकों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान में लगातार फील्ड कार्य करने से कई शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं। गर्म हवाओं और उमस के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। शिक्षकों के अनुसार पहले जनगणना कार्य विद्यालय अवधि के दौरान ही कराया जा रहा था, जिससे उन्हें राहत मिलती थी और कार्य भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.