लखीसराय: कजरा स्टेशन पर वर्षों से खराब चापाकल, यात्रियों को हो रही परेशानी
भागलपुर, जून 6 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लगा चापाकल वर्षों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल की सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्लेटफार्म के ऊंचा होने के कारण चापाकल की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम हो गई है, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के दौरान ठोकर लगने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन खराब चापाकल के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। साथ ही चापाकल की कम ऊंचाई सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, लोजपा नेता हेमंत कुमार हिमांशु, मोहम्मद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.