लखीसराय: कजरा स्टेशन पर झाड़ियों से बढ़ा खतरा
भागलपुर, मई 31 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लगी यात्री सीटों के आसपास उगी घनी झाड़ियां और जंगलनुमा स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों के कारण विषैले जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका बनी रहती है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। प्रतिदिन ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को सीटों पर बैठने में असुविधा हो रही है। खासकर शाम और रात के समय सांप, बिच्छू तथा अन्य विषैले जीवों के काटने का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों को हटाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता विजय सिंह, लोजपा नेता हेमंत कुमार हिमांशु तथा भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली, अनिल आडवाणी कुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.