लखीसराय: कजरा समपार फाटक 28ए पर रोजाना लग रहा भीषण जाम, ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज
भागलपुर, मई 27 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा समपार फाटक 28 ए पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी फाटक बंद होने के बाद पुराना थाना से लेकर एटीएम तक करीब 45 मिनट तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान चिलचिलाती धूप में वाहन चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और पैदल यात्री परेशान नजर आए। जाम के कारण सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही तथा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कजरा समपार फाटक पर यह समस्या अब रोजमर्रा की बात बन चुकी है। ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी कार्य से जा रहे लोगों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। लोगों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.