भागलपुर, अक्टूबर 2 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा शिक्षांचल के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बांका: गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमप्रभात फेरी और जागरूकता जयंती के अवसर पर कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता, नशामुक्ति, अहिंसा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने गांधी जी के विचारों से सं...