लखीसराय: कजरा मंडल में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी
भागलपुर, मई 31 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट: कजरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 134वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कजरा मंडल के सभी पांच शक्ति केंद्रों पर भी 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया। यह भी पढ़ें- मन की बात सुन लिया सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.