भागलपुर, जनवरी 30 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा वन क्षेत्र से इमारती लकड़ियों की अवैध तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद तस्कर बेखौफ होकर जंगल से कीमती लकड़ियों की कटाई कर उन्हें बाजार तक पहुंचा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात के अंधेरे में जंगल से सागवान, शीशम सहित अन्य कीमती इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई की जाती है। इसके बाद ट्रैक्टर, पिकअप व अन्य छोटे वाहनों के माध्यम से लकड़ियां बाहर भेज दी जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वन क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगल का क्षेत्रफल सिमटता जा रहा है, वहीं वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हो रहा है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.