भागलपुर, अप्रैल 12 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल पोस्ट पर रविवार को "ऑपरेशन अमानत" के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसे लौटाया गया। जानकारी के अनुसार, रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 13334 डाउन में एक यात्री का बैग छूट गया है। शिकायत मिलने पर ड्यूटी में तैनात रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ता से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करने पर उन्होंने अपना नाम राकेश कुमार बताया। उन्होंने बताया कि वे पटना से बाढ़ की यात्रा कर रहे थे और बाढ़ स्टेशन पर उतरने के दौरान भूलवश अपना काले रंग का बैग ट्रेन में ही छोड़ गए। बैग में हेडफोन, चार्जर, नए कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान रखे थे। गाड़ी संख्या 13334 डाउन के किऊल प्लेटफार्...