भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार शनिवार की रात विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्ती, ओडी तथा डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की जांच की। अभियान के तहत गश्ती दलों की सक्रियता, गश्ती वाहनों की मूवमेंट, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त को और तेज करने तथा आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कटिहार: सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर, गश्ती व्यवस्था का लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.