लखीसराय: एनएसएस स्वयंसेवकों ने अशोक धाम और विद्यालयों में चलाया स्वच्छता अभियान
भागलपुर, मई 11 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएनएस द्वारा शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सोमवार को स्वयंसेवकों ने बालगुदर के विद्यालयों और ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाकर समाज को जन जागरूकता का संदेश दिया कार्यक्रम के पहले चरण में सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने बालगुदर स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय परिसर में श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने न केवल विद्यालय परिसर की सफाई की बल्कि वहां मौजूद छात्रों और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। इसके बाद स्वयंसेवकों की टीम ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर पहुंची जहां व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.