भागलपुर, अप्रैल 23 -- सूर्यगढ़ा से राजेंद्र राज की रिपोर्ट सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एनएच-80 पर इन दिनों सामान उतारने और चढ़ाने वाली गाड़ियों के लगे रहने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन गाड़ियों से सामान उतारने और इन पर चढ़ाने को लेकर कोई समय निर्धारित नहीं रहता है। यही कारण है कि सुबह से लेकर देर रात तक एनएच-80 पर गाड़ियों को लगाकर सामान को उतारा और चढ़ाया जाता है। इस कारण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। वैसे भी ऑटो और टैम्पो पूरे बाजार में जहां-तहां लगे रहते हैं। नगर परिषद के तीन वर्ष के गठन के बाद भी यातायात की व्यवस्था नहीं सुधारी गई है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बाजार में हर दिन सड़क जाम, प्रशासन के पास नहीं ठोस समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...