भागलपुर, मार्च 12 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा स्थित उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर का चयन मॉडल विद्यालय के रूप में किया गया है। जिले के सभी सात प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल संचालित किए जाने की योजना के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड से इस विद्यालय को चुना गया है। इस खबर के बाद कजरा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के शिक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि मॉडल स्कूल के रूप में चयनित होने के बाद उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विद्यालय में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट सुविधा, समृद्ध लाइब्रेरी, आधुनिक शौचालय, खेलकूद की व्यवस्था, बागबानी तथा बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की भी नियुक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.