भागलपुर, जून 22 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), लखीसराय ने जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए संबंधित विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने को कहा है।जारी निर्देश के अनुसार सभी विद्यालय प्रधानों को निर्धारित प्रपत्र में अपने-अपने विद्यालय के शिक्षकों की जानकारी संकलित कर 22 जून 2026 तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), लखीसराय के कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। प्रपत्र में शिक्षकों के पीएचडी विषय, नेट विषय, पीएचडी प्राप्ति वर्ष, नेट उत्तीर्ण वर्ष सहित अन्य शैक्षणिक विवरण मांगे गए हैं। यह भी पढ़ें- 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभ...