भागलपुर, अक्टूबर 3 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजनाओं के तहत सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की वास्तविक 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य जारी है। इसकी अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। कार्य समय पर पूरा कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, लखीसराय 4 अक्टूबर, रविवार को भी खुला रहेगा। संबंधित विद्यालयों के प्रधानों को उपस्थिति दर्ज कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा ने सभी विद्यालय प्रधानों को इसकी सूचना देने तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...