भागलपुर, अगस्त 12 -- अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य पूरा करने और अधिक से अधिक लाभुकों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने को लेकर बुधवार को एनआईसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की ओर से सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने तथा योजना से जुड़े मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारियों को योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मरीज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि सदर अस्पताल में आयुष्मान ...