लखीसराय: आपसी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
भागलपुर, मई 22 -- बड़हिया से दिग्विजय कुमार की रिपोर्ट: प्रखंड के डुमरी गांव स्थित वार्ड संख्या छह में शुक्रवार को हुए आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान डुमरी गांव के वार्ड संख्या छह निवासी स्व मथुरा सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिकअप चलाने का काम करता है। शुक्रवार को वह डुमरी हॉल्ट के पास अपने गाड़ी को धो रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.